October 10, 2026 4:30 am

नगर में लटके तारों का जंजाल किसी दिन बनेगा बड़ी घटना का सबब- आशु

1- राबर्ट्सगंज नगर में दर्जनों खम्बों पर तारों का जंजाल बना हुआ है
2-आज हुई घटना से सबक लेकर सारे जनजालों को सही करना चाहिए
3- बरसात में घटना फिर होना संभव

सोनभद्र- आज राबर्ट्सगंज नगर शीतला मंदिर चौक के पास बिजली के खंभे पर मकड़जाल की तरह लटके हुए तारों का जंजाल दोपहर में दिवाली के पटाखे की तरह जलने लगा और उसे खंबे पर भयावह आग भी लग गई सारे तार टूट के नीचे की ओर गिरने लगे मानो ऐसा लगा कि आज उसके आसपास स्थित मकान में आग लग जाएगी। आशु दुबे ने कहा कि अगर देखा जाए तो राबर्ट्सगंज में दर्जनों खम्बो पर इस तरह का मकड़ जंजाल लगा हुआ है। बरसात का समय चल रहा है पानी के संपर्क से खम्बो में करंट भी आ सकता है ,अभी एक डेढ़ साल पहले इसी चौराहे के पहले खंबे पर एक पशु भी खंबे के टच में आने पर करंट से मर गया था । उस घटना को भी देखकर बिजली वीभाग के लोगों ने सबक नहीं लिया, आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि तारों का मकर जंजाल हटाया नहीं जा रहा और अगर किसी घटना से कोई बड़ी दुर्घटना होती है उसका जिम्मेदार कौन होगा यह विभाग बताएं। यह विभाग की जिम्मेदारी है कि शहर के अंदर के सारे खाबो पर लगे तारों के जंजाल को हटाना चाहिए और अगर जल्द से जल्द विभाग में इस पर कार्यवाही नहीं शुरू की तो उसके लिए हम लोग आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!