सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) मंगलवार को स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा, महगी बिजली किये जाने के विरोध मे भाजपा सरकार के विरोध मे प्रदर्शन किया और फूल माला आरती दिखाकर सरकार को आईना दिखाया सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता पर महगाई का चाबुक चला रही है। अभी रसोई गैस सिलेंडर, कॉपी, किताब, दवा का दाम बढ़ा दिया गया। प्रमोद यादव ने कहा की एक तरफ योगी सरकार मंच पर जनता से कहते है की तीन साल मे गरीबी दूर किया जायेगा।
साफ जाहिर होता है की सरकार केवल जनता को गुमराह करके जनता का शोषण कर रही है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी सुरेश अग्रहरी ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है जबकि यही भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी कहे थे की केंद्र में प्रदेश में सरकार बनेगी तो अच्छे दिन आएंगे। लेकिन सरकार बनते ही अपने वादों को भूल गयी। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से, मुन्ना कुशवाहा, रमेश भारती, जुनैद अंसारी, धीरज पटेल सरोज यादव, गोपाल गुप्ता, रोहित भारती, अरविन्द पासवान मौजूद रहे।

Author: Pramod Gupta
Hello