October 9, 2026 9:49 pm

SBSP अध्यक्ष ओपी राजभर का विधानसभा चुनाव से पहले सोनभद्र आगमन:शक्ति प्रदर्शन,संगठनात्मक बैठक मे लेगें हिस्सा

सोनभद्र।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 21 मई 2026 को सोनभद्र दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।कैबिनेट मंत्री राजभर आगामी पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मान, संगठनात्मक समीक्षा तथा आत्ममंथन बैठक को संबोधित करेंगे।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा आगामी चुनावी रणनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपद के समस्त पदाधिकारियों, बूथ, सेक्टर एवं ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!