October 9, 2026 9:50 pm

निष्ठा और कार्यक्षमता का इनाम: लालू प्रसाद यादव को मिली चतरा खण्ड कार्यवाह की कमान, तीसरी बार दायित्व

संगठन में विश्वास बरकरार: आरएसएस चतरा के खण्ड कार्यवाह एडवोकेट लालू प्रसाद यादव पुन: तीसरी बार बने चतरा खण्ड के खण्ड कार्यवाह

सोनभद्र।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सोनभद्र की जिला योजना बैठक जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, विभाग कार्यवाह दीपनारायण एवं जिला कार्यवाह दिनेश के.के. की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण दायित्वों में परिवर्तन किया गया। एडवोकेट लालू प्रसाद यादव, जो वर्तमान में चतरा खण्ड के खण्ड कार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे, उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें पुनः तीसरी बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चतरा खण्ड का खण्ड कार्यवाह नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल एवं जिला प्रचारक राहुल ने सभी नव-नियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आह्वान किया कि सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा प्रत्येक गांव तक संघ की शाखा पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सतत प्रयासरत रहें एडवोकेट लालू प्रसाद यादव को तीसरी बार चतरा खण्ड का खण्ड कार्यवाह नियुक्त किए जाने पर चतरा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!