October 11, 2026 8:09 am

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री मन्दिर में सद्गुरु पूजन, हवन का हुआ आयोजन

– श्री गायत्री ज्ञान मंदिर जिला पंचायत रोड, रॉबर्ट्सगंज में हुआ महायज्ञ का आयोजन।

– भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के मां गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में आदि पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, अध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गुरु माता के चित्र पूजन- अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार से दीक्षित इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि-“आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा काव्यक्तित्व कृतित्व विराट रहा है, वे एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संघर्षशील, आध्यात्मिक, महापुरुष थे और उन्होंने अपने जीवन काल में 3200 आध्यात्मिक कृतियों की रचना कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया और गायत्री परिवार के माध्यम से वेद अध्ययन, गायत्री यज्ञ एवं समाज उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। इसलिए इन्हें केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिया जाना चाहिए।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” कहा कि-” गुरुजी के नाम मात्र से ही हम सब की समस्याओं का हल हो जाता है, गायत्री परिवार द्वारा आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी अभियान से हम सबको जुड़ कर आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए, आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के लोगों को वेद पढ़ने का अधिकार देकर सदियों से वेद अध्ययन पर लगी रोक को हटाया।
गायत्री परिवार के जिलासह समन्वयक अरविंद कुमार सिंह कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सद्गुरु पूजन, विभिन्न संस्कार संपादित कराए गए एवं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता, प्रकाश केशरी, गोविन्द ,लल्लन गुप्ता, रामदेव,अरूण शास्त्री, प्रदीप जायसवाल,अजय कुमार श्रीवास्तव, आनन्देश्वर गुप्ता, प्रतिभा देवी, मंजू देवी,ऊषा, गीता,रानी, कुसुम, सुनीता सिंह, कलावती, सावित्री, शशीकला,सरिता उर्मिला, लीलावती, संगीता, आशा देवी, अस्वस्वी, संजय, सोनी, यश, सोभा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!