(अरबिंद गुप्ता)
रामगढ़, सोनभद्र। पन्नुगंज पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई थाना प्रभारी राम ज्ञान सिंह यादव के अनुसार अभियुक्त मुकदमा नम्बर 3706 /2021 प्रशांत कुमार शुक्ला बनाम प्रीतम सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी संडी थाना पन्नूगंज के विरुध्द धारा 138 NI एक्ट आइपीसी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र वांछित अभियुक्त चल रहे हैं अदालत मे हाजिर न होकर गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा हुआ है जिसके सम्बन्ध में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश पर पुलिस अभियुक्त के घर पर गवाहों के समक्ष मुनादी कराते हुए पुलिस व चौकीदार के सहयोग से 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा का आदेश अभियुक्त के घर पर चस्पा कर उद्घोषणा का अनुपालन कराया यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी थाना प्रभारी राम ज्ञान सिंह यादव,भूपेन्द्र पांडेप,फिरोज खां पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे









