सोनभद्र- पुलिस डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में दिनांक-11.03.2024 को समय लगभग 16.00 थाना जुगैल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2024 धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त ईश्वर प्रसाद खरवार पुत्र बुल्लू खरवार निवासी ग्राम जुगैल टोला पचपेडिया थाना जुगैल उम्र लगभग 22 वर्ष तथा आज अभियुक्ता सरस्वती पत्नी ईश्वर प्रसाद खरवार निवासिनी ग्राम जुगैल टोला पचपेडिया थाना जुगैल उम्र लगभग 22 वर्ष को समय सुबह 5.40 बजे गिफ्तार कर उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त ईश्वर प्रसाद खरवार उपरोक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया।

Author: Pramod Gupta
Hello