October 11, 2026 8:52 am

संदिग्ध परिस्थितियों मे रेलवे टैक पर एक नव युवक का मिला शव

 

*विंढमगंज*(संतोष मिश्रा)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा निवासी सुरेंद्र गोड पुत्र भगवान गोड उम्र लगभग 28 वर्ष प्रतापगढ़ के रेलवे ट्रेक पर संदिग्ध परिस्थिति में शव

प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत धूमा निवासी सुरेंद्र गोड पुत्र भगवान गोड 2021 सत्र में पी सी एस की तैयारी करके कंपटीशन निकाला था जिसकी प्रतापगढ़ जिले में सप्लाई इंस्पेक्टर की पद पर नियुक्ति हुई थी।

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थिति मे शव मिलने से स्थानीय लोगों में हलचल मच गई तथा उनकी पहचान सुरेंद्र गोड पुत्र भगवान गोड धूमा निवासी के रूप में पहचान किया गया । रेलवे G.R.P पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिए सूचना पाते ही परिजनों समेत धुमा गांव में शोक का लहर दौड़ गया ।सूचना मिलते ही मृतक के पिता भगवान गोंड के साथ धुमा निवासी भाजपा नेता श्रवण गोड और धूमा ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव प्रतापगढ़ के लिए अपने गांव से चल दिए। वही होनहार नव युवक को जाने के गम से जहां गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!