– बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के पिताजी को क्षत्रिय समाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सोनभद्र (तारा शुक्ला) रॉबर्ट्सगंज नगर के पुसौली मोड़ स्थित एक होटल में रविवार को बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह के पिताजी स्वर्गीय ऋषिदेव सिंह को क्षत्रिय समाज ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षत्रिय समाज ने एक स्वर से कहा कि इनके निधन से क्षत्रिय समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।
श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना जाहिर करते हुए संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने कहा कि बभनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह के पिताजी ऋषिदेव सिंह के निधन से समूचा क्षत्रिय समाज मर्माहत है। इनके निधन से क्षत्रिय समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उपेंद्र सिंह , संतोष सिंह, श्रीनेत,शीतला सिंह , इंद्र सेन सिंह , संतोष सिंह , गणेश सिंह , शमसेर बहादुर सिंह , बमबम सिंह , धीरू सिंह , लकी सिंह बघेल , धर्मेंद्र सिंह , मितेश सिंह,सोनेंद्र रघुवंशी, कमलेश विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा आदि लोग शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









