विंढमगंज/सोनभद्र (संतोष मिश्रा) विंढमगंज से कोन 22 किलोमीटर और कोन से तेलगुड़वा 32 किलोमीटर सड़क गढ्ढों में तब्दील हो गया है।54किलोमीटर सड़क पर अनगिनत गढ्ढे हो गए हैं।मार्ग पर तालाब सरीखे बने गढ्ढों में फंसकर वाहन खराब हो रहे हैं। दुध्दी ब्लॉक से कोन ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क पर लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गड्ढा युक्त सड़क से परेशान हो कर ग्रामीणों ने कचनरवा में एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि 2लाख आबादी वाला कोन ब्लॉक आज भी बुनियादी सुविधाओ से कोसों दूर है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 219









