October 11, 2026 8:40 am

विद्युत राजस्व बढ़ाने में भूमिका निभाने वाले को ही नहीं मिल रहा वेतन

 

दुद्धी/ सोनभद्र:(राकेश गुप्ता)विद्युत विभाग में राजस्व बढ़ाने में कही न कही मीटर रीडर की भी भूमिका अहम रहती है लेकिन आलम यह है कि उनका ही वेतन
बिलिंग एजेन्सी कटर्लिंग टेक्नोलाजी एण्ड सर्विसेज द्वारा विगत चार माह से नहीं दिया गया।शनिवार को समाधान दिवस में दुद्धी उपखंड कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत दर्जनों मीटर रीडर एकजुट हो कर चार माह के बकाए वेतन और 32 माह के ईपीएफ न मिलने से खूब नारेबाजी करते हुए शिकायती पत्र जिलाधिकारी के नाम दिया और संबंधित एजेंसी से वेतन दिलाने की मांग की।
दुलारचन्द यादव,गुलशन कुमार चन्दन पाल
राहुल गुप्ता विरेन्द्र कुमार दिलीप कुमार विनय कुमार पंकज कुमार आदि ने कहा कि हमलोगो की दयनीय स्थिति हो गई है और अब मीटर रीडर कार्य करने में असमर्थ है।जव तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक सभी मीटर रीडर बिलिंग को पूर्ण रूप से बंद रखेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!