October 11, 2026 8:41 am

कनहर बांध के जलाशय में डूबने से एक व्यक्ति की मौत*

 

*विंढमगंज* (संतोष कुमार)दुद्धी कोतवाली के डूब क्षेत्र के भीसूर गाँव निवासी रामदयाल पुत्र देवधन खरवार उम्र लगभग 55 वर्ष की कनहर बांध के जल भराव में डूबने से मौत हो गयी।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम भीसूर से कोरची जाने के लिए निकला था कि मगरहर पुल के पास पुल पर अधिक पानी होने के कारण डूब गया जिसके बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिला। आज दोपहर अमवार चौकी प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों ने शव को कनहर डेम के भरे पानी से बाहर निकाला।पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि कनहर बांध के जलाशय से निकाल कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए दुद्धी मर्चरी हाउस में पीएम के लिए भेजा जा रहा हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!