October 11, 2026 7:24 am

निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ मारुति नंदन महायज्ञ शुरु

(अरविंद गुप्ता)

14 जुलाई को होगी गरीब कन्याओं की शादी, अयोध्या व प्रयागराज से आए महंत देंगे आशीर्वाद

रामगढ़ सोनभद्र कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से शनिवार को 51 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ शुरू हो गई जिसका समापन 14 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी, धवज के साथ निकाली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शनिवार को 51 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब पहुंची, जहां से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया। कलश स्थापना के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की गई। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं की शादी कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 14 जुलाई को होगी, कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज व प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज भी आएंगे इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पन्नूगंज पुलिसव महिला कांस्टेबल लगे रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!