October 11, 2026 9:27 am

डाला चौकी इंचार्ज के लिए चोर की चुनौती, सीसी फुटेज के सामने उठा ले गया बाइक।

डाला/सोनभद्र (अर्जुन सिंह) चोरी की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए भी पुलिस हाथ पैर हाथ धरे बैठी हुई है ऐसे में वैष्णो मंदिर स्थित SSS होटल में मीटिंग के दौरान आए लोगों ने अपने बाइक को होटल के सामने खड़े कर दिए जहां लगभग 25 से 30 बाईकें खड़ी थी उसमें से एक बाइक को चोर मौके से लेकर फरार हो गए।

ऐसी स्थिति में शिकायतें भी की गई लेकिन आधे घंटे बाद आई पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद सीसी फुटेज भी निकला गया जिसमें व्यक्ति मुंह बांधे हुए उक्त स्थान की फेरे लगा रहा था और अचानक आकर बाइक पर बैठा और चाबी लगा करके निकल गया । जबकि चोर को उक्त बाइक के साथ बाजार में लगाए गए कई फुटेज कैमरे में देखा भी गया। देखा जाए तो डाला चौकी के मेंन गेट पर बड़े से बड़े कैमरे लगाए गए हैं जहां एक भी व्यक्ति बच नहीं सकता उसे कैमरे में क्या स्थिति रही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति द्वारा चौकी में तहरीर दिया गया है क्या होगा अब भगवान भरोसे ही निर्भर है क्योंकि प्रशासनिक व्यवस्था वर्तमान में लगभग 15/20 दिन से आए हुए वर्तमान चौकी इंचार्ज के बाद से लचरता उत्पन्न कर रही है
पीडित मुकेश कुमार विंढमगंज थाना क्षेत्र घिवहीँ गाँव का रहने वाला है। वह कंपनी के मीटिंग में आया हु था। जब मीटिंग समाप्त हुई उस समय सभी लोग अपनी सुविधओं से निकलने लगे तो मुकेश अपनी बाइक न पाकर हैरत में पड़ गया। । होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चल की चोर द्वारा बाइक उड़ा ले जाया गया। जिसकी सूचना डाला पुलिस को दी गयी।
लोगों ने बताया कि पुलिस की निरंकुशता में बाइक सवार के मंसूबे सफल हो गए। आये दिन यह घटनाये देखने को डाला के क्षेत्रों में मिल रही है। स्थानीयों ने भी निरंकुश व्यवस्था को दी ढेर सारी बधाइयां।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!