October 27, 2026 1:41 am

पीछे से हाईवे ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

सोनभद्र।(डाला) स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के इंडियन बैंक के सामने डिवाइडर कटिंग पर बाइक सवार को हाइवा ने टक्कर मार दिया जिससे बाईक सवार ब्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई रविवार शाम लगभग सात बजे वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग डाला बाजार इंडियन बैंक के सामने डिवाइडर कटिंग पर बाइक सवार रफीक उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी आकाशगंगा डाला बाड़ी बाइक से बाड़ी के ओर से डाला बाजार आ रहा था

और सड़क पर डिवाइडर कटिंग से पार कर रहा था उसी दौरान पीछे आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को धक्का मार दिया और बाइक सवार सड़क पर गिर गया और हाइवा ने बाइक सवार को पिछले चक्का से रौंदते हुए घटनास्थल से भाग निकला जिसके उपरांत स्थानीय लोगों के मदद से डाला पुलिस ने भाग रही हाइवा का पिछा कर डाला चढ़ाई पर पकड़ लिया
वहीं सड़क दुघर्टना होने के कारण जाम लग गया जहा मृतक शव पुलिस अपने कब्जे में लेते हुए अग्रीम कार्यवाही में जुटी गयी जिसके साथ आवागमन बहाल करवाया गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह व डाला चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह से सड़क दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र होने के वजह से सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाने की मांग उठाई गई थानाध्यक्ष ने एक सप्ताह के भीतर ब्रेकर बनवाने का अश्वासन दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!