दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) विंढमगंज थाना में तैनात 1992 बैच के दरोगा उमेश राय (55) पुत्र उदय नारायण राय निवासी ग्राम परसदा थाना भांवरकोल जिला गाजीपुर की सड़क हादसे में शनिवार की रात्रि मौत हो गई थी। रविवार करीब साढ़े ग्यारह बजे मृतक दरोगा का पोस्टमार्टम सीएचसी के डॉक्टर विनोद कुमार ने किया। पोस्टमार्टम उपरांत पार्थिव शरीर को पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक व दुद्धी मनोज कुमार सिंह विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रमोद यादव मृतक दरोगा के 26 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक राय और 22 वर्षीय आकाश राय पिता
उदय नारायण आदि ने कंधा दिया करीब दो बजे पुलिस वैन से पार्थिव शरीर उनके आवास रामनगर,वाराणसी के लिए करावा हुआ। उनके भाई बृजेश राय ने बताया आज शाम गंगा नदी तट पर दाह संस्कार होगा।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 2,065









