October 25, 2026 9:58 pm

अयोध्या में संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे सोनभद्र के दिव्यांग कॉमेडियन अभय शर्मा

– 14 से 22 जनवरी तक चलेगा कार्यक्रम
– जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के 75 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में किया गया है यह आयोजन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के मूल निवासी ख्याति प्राप्त हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा को जगत गुरु रामभद्राचार्य महाराज जी के द्वारा अयोध्या में दिव्यांग संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।जो पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।
बता दें कि अभय कई टीवी शो में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सामने ही उनकी मिमिक्री कर उनका दिल जीत लिया था।अभय जगत गुरु रामभद्राचार्य महाराज जी के परम प्रिय भी है और उन्हें जगत गुरु का परम स्नेह प्राप्त है।राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है और जगत गुरु का जन्मदिवस भी है। 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा।इस सुभ अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।जिसके अंतर्गत 14 जनवरी से 22 जनवरी तक हो रहे आयोजनों में दिव्यांग संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभय जी को स्नेह आमंत्रण प्राप्त हुआ है।
गौरतलब है कि जगतगुरु श्रीराम भद्राचार्य जी के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।इस दौरान जगत गुरु रामभद्राचार्य जी की जयंती से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!