October 25, 2026 9:59 pm

चतरा खंड करवाह लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में वितरण किया जा रहा घर-घर पूजित अक्षत

पन्नुगंज/सोनभद्र अरविंद गुप्ता

रामगढ सोनभद्र चतरा क्षेत्र अंतर्गत चरकोनवां में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पूजित अक्षत वितरण एक जनवरी से प्रारंभ हो चुका है गाजे-बाजे व जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूजित अक्षत वितरण चरकोनवां में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क महाअभियान समिति चतरा खंड कार्यवाह लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में लोगों को घर-घर जाकर अक्षत,अयोध्या धाम मंदिर का सूचना पत्रक व रामलला का चित्र दिया गया चतरा खंड करवाह लालू प्रसाद यादव ने लोगों से आग्रह किया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने गांव के मंदिरों में उत्सव मनाए देशभर में मकर संक्रांति तक अक्षत वितरित किए जाएंगे इसके लिए पूजित अक्षत दिए जारहे है उन्होंने कहा कि यह हमारी सनातन प्रतिष्ठा की पुर्नस्थापना का अवसर है। सभी वर्ग के लोग इन अक्षत वितरण मकर संक्रांति तक चलेगा घर-घर अक्षत बांट कर सभी से 22 जनवरी को अपने गांव के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने का आह्वान किया जा रहा है कार्यक्रम में चतरा खण्ड के विभिन्न मंडल मे अक्षत वितरण किया जा रहा है जिसमे चरकोनवा मे धनंजय शुक्ला, तरुण चौबे, गोविंद चौबे,कृष्णा चौबे, रामगढ़ मंडल मे लवकुश पाठक सुशील पांडेय,शिवपुर मंडल से रोशन, निर्भय पांडेय,नरोखर मंडल से अनिल दुबे, सूर्य प्रताप गोविंद गुप्ता,अशोक चंन्द्रवंशी,आदि लोगो द्वारा चतरा खण्ड मे अक्षत वितरण किया जा रहा है व आसपास की माताएं बहनें उपस्थित रही
पूजित अक्षतों के माध्यम से इस अवसर का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!