October 27, 2026 1:43 am

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्रअंतर्गत एक गोदाम में लगी आग

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पकरी में आज संदिग्ध परिस्थिति में निजी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ट्रैफ़िक सिपाहियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गयी। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आगजनी के पाँच घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पकरी गाँव निवासी विनोद सिंह पुत्र स्व0 शिवनारायण सिंह ने गाँव के बाहर बने निजी गोदाम को व्यापारी राजू केशरी को किराए पर दे रखा है।

गोदाम में व्यापारी राजू केशरी ने अनाज और सिंचाई के लिए प्लास्टिक का पाइप का रखा हुआ था। बताया गया कि आज सुबह तड़के 5 बजे गोदाम में अचानक संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए गोदाम को चपेट में ले लिया। तेज आग से गोदाम में रखे अनाज और सिंचाई के लिए प्लास्टिक का पाइप जलकर राख हो गया।

बढ़ती आग को देखकर गाँव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुट गयी।

मौके पर पहुँचे सीओ सीटी राहुल पांडेय ने बताया कि “आज सुबह 5 बजे पेट्रोलिंग पर निकले ट्रैफिक के सिपाहियों ने आग लगने की सुचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायेगा। आगजनी की घटना की भी जाँच की जाएगी साथ ही किराए पर चल रहे गोदामों की भी अभियान चलाकर जाँच की जाएगी।”

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!