जनता को निष्पक्ष व पारदर्शी न्याय दिलाना ही प्राथमिकता- एसएचओ
दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिन में क्षेत्र की गतिविधियों की तपतीस कर यहां के लोगो के लिए बन रही मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उसके निजाद की पहल नवागत कोतवाल मनोज सिंह ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में स्थानीय लोगो को रजखड़ कोतवाली जाने पर कभी कभी दिवसाधिकारी से मुलाकात न होने पर परेशानियां होती थी जिसको लेकर कोतवाल ने अब से
रजखड़ कोतवाली 24 घंटे दिवसाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है वहां जनता कभी भी पहुँचकर कर अपनी फरियाद लगा सकता है।साथ ही कस्बे से गुजरने वाली मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या ज्यादा होने से आयदिन दुर्घटनाएं घटती है साथ आवागमन में दिक्कत आती रहती है।जिसको लेकर बहुत जल्द व्यापारियों के संग एक बैठक की जाएगी।ताकि जाम से राहत मिल सके।
जनता को निष्पक्ष व पारदर्शी न्याय दिलाना ही प्राथमिकता है | उन्होंने कहा समाज में ऐसे लोगो के पहल की जरूरत हमेशा रहती है जो देशहित समाजहित के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हो ,समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को सुलझाना भी नितांत आवश्यक होता है।
इसके लिए सदैव तत्पर हैं| उक्त बांते दुद्धी के नवागत प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कही|उन्होंने शुक्रवार की शाम दुद्धी के पत्रकारों परिचय प्राप्त कर क्षेत्र के समस्यायों व गतिविधियों को जाना।इस दौरान दुद्धी के समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









