– दो साल में नही पूरी हुई नौ सौ मीटर सड़क
बीजपुर- सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नेमना में जिला पंचायत कोटे के फंड से बनाई जा रही सम्पर्क सड़क में विभागीय मिली भगत से ठेकेदार ने खूब खेला किया है।बताया जाता है कि दो साल से बन रही नौ सौ मीटर सम्पर्क सड़क में पिछले साल लोकल जंगल पहाड़ से सोलिंग गिट्टी बटोर कर रोलर से दबा दिया गया सोलिंग पर मोरम भस्सी की जगह बगल से खुदाई कर मिट्टी का उपयोग किया गया इस वर्ष जून महीने में ठेकेदार ने उसी मिट्टी और धूल की परत पर तारकोल गिट्टी से पेंटिंग शुरू कर दिया जो एक तरफ से बन रही थी तो पीछे से उखड़ती जा रही थी यह देख ग्रामीणों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया और हंगामा करने लगे मौके पर पहुँचे जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गोड़ ने काम बन्द करा दिया लेकिन तमाम शिकायत के बावजूद आज तक मौके की जांच में कोई भी बिभागीय अधिकारी यहाँ नही आया।

ग्रामीण अरबिंद गुप्ता,किशोरी प्रसाद,ईश्वरी प्रसाद,संजय गुप्ता,विनय गुर्जर,अनिल बैश,सन्तोष,रबिन्द्र सहित अनेक ने बताया कि नेमना से चेतवा बाईपास सम्पर्क सड़क में ठेकेदार ने खूब खेला किया है बावजूद सड़क की गुडवक्ता से खेलवाड़ किया जा रहा है जो सरकारी धन का बंदर बांट है हमलोग ऐसा नही होने देगें।इसबाबत जेई विनोद वर्मा ने कहा कि चार साल पुराना स्टीमेट है लगभग 30 लाख की लागत का काम है हीट बेव के कारण सेट होने में समय लगेगा ठेकेदार का घाटा भी न हो यह सब ध्यान में रख कर काम कराया जा रहा है।
Author: Pramod Gupta
Hello









