October 10, 2026 6:44 am

डाला पुलिस को बड़ी सफलता 48 घंटे में खोज निकाला हमलावर को

डाला/सोनभद्र (अर्जुन सिंह) चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत एक व्यक्ति के बोरे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल फैल गया था वही शिनाख्त को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। डाला चौकी इंचार्ज के अथक प्रयास ने कातिलों को खोज निकाला

31.05.2024 को थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन बिल्ली में अज्ञात व्यक्ति का शव लाइन के नीचे अंडरपास पुलिया में बोरे में पड़ा मिला। शिनाख्त होने के बाद दिनांक 03.06.2024 को मृतक की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी पत्नी राजगृह उर्फ ​​संजय उर्फ ​​कांता निवासी ग्राम पिपरवार, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू झारखंड द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/24 धारा 302, 201 भादवि में वांछित अभियुक्तगण। 1. प्रभावती देवी पत्नी श्यामनारायण गुप्ता निवासी कोठा टोला डाला चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष 2. अजय कुमार पुत्र श्यामनारायण गुप्ता निवासी कोठा टोला डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष को आज दिनांक 04.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर समय 05.10 बजे लगड़ा मोड़ डाला से गिरफ्तार कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना स्थल के पास से निशान देही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, रबर की रस्सी व मो. बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
घटना में प्रभावती देवी पत्नी श्यामनारायण गुप्ता व अजय कुमार पुत्र श्यामनारायण गुप्ता से पूछताछ में बताया कि राजगृह उर्फ ​​संजय उर्फ ​​कांता पासवान करीब दस-बारह वर्षों से मेरे घर पर मेरी मां के साथ रहता था तथा अक्सर मेरी मां के साथ मारपीट करता था। जिसके चलते दिनांक 28.05.2024 की रात्रि में मैने अपनी मां प्रभावती देवी के साथ मिलकर राजगृह उर्फ ​​संजय उर्फ ​​कांता पासवान की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा अपनी मां प्रभावती देवी की मदद से उसके शव को बोरे में भरकर इसी मोटरसाइकिल पर ले गया। नं- UP65CM8491 शव को पीछे से रस्सी से बांधकर रेलवे स्टेशन बिल्ली के सामने रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास पुलिया के पास ले गया। नाले में छिपा दिया तथा रस्सी व तौलिया को पुलिया से कुछ दूरी पर झाड़ी में छिपा दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!