October 26, 2026 12:59 am

अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) ने बाल गृह शिशु का किया औचक निरीक्षण

बाल गृह शिशु में शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित-अपर जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव ने 03 जनवरी को बाल गृह शिशु का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिशु बाल गृह में आवासित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में संस्था के केयरटेकर से जानकारी प्राप्त की

इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाली भोजन की गुणवत्ता को देखा और उसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्री के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि बाल शिशु गृह में आवासित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जाये

इसके साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाये और संस्था में आवासित बच्चों का स्वास्थ्य का परीक्षण भी समयानुसार कराया जाये, बच्चों को किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल ईलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!