October 25, 2026 11:08 pm

रामगढ नगरवासियों को पूजित अक्षत का किया गया वितरण

अरविंद गुप्ता रामगढ़

सोनभद्र- रामगढ/ चतरा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ कस्वे में आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया रामगढ में कलश के साथ निमंत्रण यात्रा निकाली गई थी चतरा खण्ड कार्यवाह लालुप्रसाद यादव के नेतृत्व में रामगढ के शिव मंदिर तिराहे से यात्रा शुरू हुई थी नगरवासी झूम झूम कर आनंदित हुए पूरे कस्बा में भ्रमण कर निमंत्रण यात्रा के माध्यम से हिंदू समुदाय से अपील की गई कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी का निमंत्रण है। इस पावन अवसर पर पूरे देश में दिन में 11 बजे से सभी मंदिरों में और घर घर में श्री राम जय राम जय जय राम जप व पूजन किया जाएगा जिसमें सभी लोग भाग लें और समारोह का सजीव प्रसारण टेलीविजन पर अवश्य देखें। इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक अवसर पर देश में व हिंदुओं के घरों पर रात्रि में दीप जलाकर खुशी मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को हर घर निमंत्रण आर एस एस के नेतृत्व में हर घर में अयोध्या से आए अक्षत को दिया गया

रामप्रवेश चौबे को भी पूजित अक्षत दिया गया जो राम मंदिर आंदोलन में 19 दिन गुरमा जेल इनको जाना पड़ा था और 19 दिन जेल में रहकर जेल से रिहा हुए

खण्ड कार्यवाह चतरा लालू प्रसाद यादव विभाग के ग्राम विकास प्रमुख अशोक चंद्रवंशी, सुशील देव, अजय दुबे, विनय श्रीवास्तव ,पंकज पांडेय,दिनेश आदि मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!