October 10, 2026 8:32 am

कोर्ट की तारीख से गैरहाजिर वारंटी गिरफ्तार

बीजपुर- सोनभद्र (विनोद गुप्त) पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत न्यायालय की कार्रवाई में निर्धारित तारीख पर समय से उपस्थिति न होने के कारण जारी वारंट पर पुलिस ने एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय मय हमराह मुख्य आरक्षी विंध्याचल कुशवाहा ने शुक्रवार को भृमण के दौरान मिली सूचना पर वारंटी उमेश पुत्र रामलखन निवासी टोला बेलहवा ग्राम डोडहर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।उमेश पर वर्ष 2019 में धारा 384, 323,427,419 के आरोप में दर्ज केश से सम्बन्धित न्यायालय में मुकदमा चल रहा है जिसमे वह कोर्ट की कार्रवाई द्वारा निर्धारित तारीख पर बराबर गैरहाजिर रहता था इसी में जारी वारंट पर प्रभारी निरीक्षक ने मय हमराह जवान संग गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय में हाजिर कर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!