October 11, 2026 9:51 am

राष्ट्रहित में मतदान करने के कारण अनेक _ बृजेश

सोनभद्र । भारत के प्राचीन गौरव की
पुनर्स्थापना के लिए हम सभी को हर
हाल में एक जून को अपनी पसंद के
उम्मीदवार के पक्ष में ईवीएम की बटन दबाएं । यह बातें सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश सिंह ने मंगलवार को
कही । श्री सिंह अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ ईश्वर प्रसाद पीजी
कालेज , देउराराजा में जन जागरण
अभियान के तहत आए हुए थे ।
पीजी कालेज के प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने कहा कि मतदान के दिन
तर्जनी उंगली में लगी चुनाव की स्याही देश का भविष्य तय करेगी ।
समाज शास्त्री डा विमलेश कुमार
त्रिपाठी ने कहा मतदान लोकतंत्र
की आत्मा है । शिक्षा शास्त्री मृत्युंजय
भारद्वाज ने कहा मतदान महादान है
हिंदी विभागाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे
ने कहा 18 वीं लोकसभा का चुनाव
बदलते भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत
करेगा । शिक्षक सुदीप दुबे ,
शिक्षक विमलेश कुमार पाठक , गीता
मौर्या आदि ने मतदान के महत्व को
रेखांकित किया ।
परिचर्चा में सोनभद्र विभाग के
समरसता प्रमुख मथुरा प्रसाद जी ,
जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह जी , पुरुषोत्तम पुर के गुरु जी शुक्ल
जी आदि ने सभी मतदाताओं से कहा
कि हर हाल में एक जून को मतदान
करें ।
प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने परिचर्चा को सार्थक बताते हुए आह्वान किया कि सभी छात्र छात्राओं
और प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं से मतदान करने को कहा ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!