सोनभद्र- लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त मनीष दुबे पुत्र शशीकान्त दुबे निवासी सेक्टर नं0-9(3) टी 174 ओबरा कालोनी थाना ओबरा उम्र लगभग 26 वर्ष के कब्जे से एक अदद नाजायज तलवार बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 80/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 211









