October 11, 2026 9:52 am

बूंद बूंद पानी को तरस रहा है ग्राम सभा

सोनभद्र- विकासखंड छपका के अंतर्गत ग्राम पंचायत भभाईच टोला सिदहवां में बीते एक माह से लाइट न होने के कारण व वहां पर मौजूद हैंडपंप की खराबी के कारण वहां की जनमानस बूंद बूंद पानी के लिए तरसते को मजबूर है पानी वह लाइट की व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय जनता में काफी रोज देखने को मिल रहा है इस बाबत जब ग्राम प्रधान भाई राम से बात की गई तो ग्राम प्रधान ने एक-दो दिन टैंकर के माध्यम से गांव वाले को पानी मुहैया कराया लेकिन बजट का अभाव बताकर पानी की सप्लाई भी बंद कर दिया गया वही हैंडपंप की रिपेयरिंग की बात की गई तो पाइप ना होने की बात कह कर सीधे-सीधे ग्राम प्रधान द्वारा नकार दिया गया स्थानीय जनता ने जिला अधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए निवेदन किया है कि जल्द से जल्द स्थानीय ग्राम पंचायत में बिजली और पानी की व्यवस्था की जाए नहीं तो मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!