October 10, 2026 9:28 am

कबाड़ियों के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान

– शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, उठ रहे सवाल

सोनभद्र (संगम पाण्डेय) स्थानीय थाना क्षेत्र में कबाड़ का व्यापार काफी तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इससे एक तरफ जहां क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आम हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय परियोजनाओं को भी काफी घाटे का सामना करना पड़ा रहा है। कबाड़ियों द्वारा परियोजनाओं से चोरी किए गए सामानों को बेखौफ खरीदा व बेचा जा रहा है, बावजूद इसके स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक कबाड़ की दुकानें हैं, जिसमें कई कबाड़ की दुकानें एनसीएल की भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रही है। इसी तरह चिल्काडाड़ मार्केट में भी अवैध कबाड़ का धंधा अमरबेल की तरफ तेजी से पनफ रहा है।
सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो चिल्काडाड़ रोड के किनारे संचालित एक अवैध कबाड़ की दुकान पर स्थानीय परियोजनाओं से चोरी किए गए सामानों को खरीद व विक्री होती है। कबाड़ व्यवसास से जुड़े लोगों की ऊची पहुंच होने के कारण स्थानीय पुलिस चाहकर भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराती है, जिसकी वजह से कबाड़ी बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह बीना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कबाड़ की दुकान संचालित की जा रही है। यहां के कबाड़ियों द्वारा भी चोरी की सामानों को खरीदा व बेचा जाता है। शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा कबाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!