April 18, 2025 8:54 am

उद्योग व्यापार मंडल ने स्वर्ण जयंती चौक पर किया शरबत वितरण

सोनभद्र। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र के जयंती पर उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र ने जिले में सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता व पदाधिकारियों ने पं श्याम बिहारी मिश्र व लाला विशम्भर दयाल के चित्र पर माल्यापर्ण कर शरबत वितरण का शुभ आरंभ किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि पंण्डित जी का सारा जीवन व्यापारियों के लिए समर्पित रहा आज व्यापार मण्डल उनके अथक प्रयासों से पूरे देश में व्यापारियों की समस्याओं के लिए संर्धष कर रहा है बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल ने कहा की उनके प्रेरणा से पूरे प्रदेश में व्यापार मण्डल नई उचाईयो पर है।
जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि पण्डित जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन सदा व्यापारी हितो के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा आन्नद गुप्ता, किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा नगर अध्यक्ष संदीप केशरी,
आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, मण्डी अध्यक्ष फल सब्जी श्याम बाबु, नगर उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, नगर महामंत्री किराना नन्दलाल कुशवाहा, बबलू केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अभिषेक केशरी, विजय पटेल, दीप चन्द जायसवाल, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!