October 11, 2026 9:51 am

कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग बाल बाल बचे रहवासी

दुद्धी सोनभद्र (राकेश गुप्ता) स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की दोपहर मो 0 सैफुल्लाह ( लाला बाबु)एडवोकेट के घर के बगल लगे कूड़े की ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी , आग की विकराल लपटे अधिवक्ता के घर के अंदर तक जाने लगी ,यह सब देख मोहल्ले के रहवासियों में अफरा तफरी मच गई| अगलगी से अधिवक्ता के घर की दीवाल पूरी तरह लाल हो गया पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबु पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली| मो0 सैफुल्लाह ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण नगर पंचायत का सफाई कर्मी अक्सर उनके घर के समीप खाली जमीन में कूड़ा फेंककर ढेर लगा दिया है , इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही|

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!