सोनभद्र (संगम पांडे) सदर कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव निवासी एक व्यक्ति की सोमवार की सुवह संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मुसही गांव निवासी महेश उम्र 50 वर्ष पुत्र गया प्रसाद के रुप में की गई है। घटना के वावत वताया गया कि सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में महेश ने विपाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे कुछ ही देर वाद उसकी हालत विगड़ गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महेश ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसकी तत्काल में जानकारी नहीं हो सकी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने बताया कि घटना के वावत परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के वाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello








