October 11, 2026 9:51 am

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों को दिलायी गई शपथ

सोनभद्र (संगम पांडे) नगर के संतनगर स्थित दी आर्यस एकेडमी स्कूल में सोमवार को धूमधाम से विश्व पृथ्वी दिवस मनाय गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वतौर मुख्य अतिथि एवीवीपी विभाग के संगठन मंत्री अनिल ने प्रधानाचार्य चित्रा जालान के साथ मां सरस्वती व दयानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री अनिल ने मौजूद वच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, जीव-जंतुओं को दाना व पानी की व्यवस्था करने व प्लास्टिक का

वहिष्कार करने की शपथ दिलायी। कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए। वाद उन्होंने स्कूली बच्चों को अपने प्रत्येक जन्म दिन पर कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने वच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना सच करने की वात कही व प्रदूषण से वचने के भी उपाय वताएं। इस मौके पर नवीन कुमार पांडेय, अजय विन्द, राजीव रंजन त्रिपाठी, अभय गुप्ता, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!