October 11, 2026 9:50 am

तिलौली गांव में फल-फूल रहा कच्ची शराब बनाने का धंधा

– विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

– मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक को भेजा शिकायती पत्र

सोनभद्र (संगम पांडे) सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत पेटराही के राजस्व गांव तिलौली के कम्पोजिट विद्यालय में वीते 15 अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना का एक सप्ताह वाद भी सदर कोतवाली पुलिस पर्दाफास नहीं कर सकी। इससे क्षुब्ध ग्राम प्रधान साधना पांडेय ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग किया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज पांडेय ने वताया कि कम्पोजिट विद्यालय तिलौली को 15 अप्रैल की रात हौसलाबुलंद चोरों ने निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर, वर्तन आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। बताया कि उक्त विद्यालय में अब तक दसों वार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में हुई चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जिससे हौसलाबुलंद चोर आएदिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि तिलौली गांव के दर्जनों लोगों द्वारा अवैध रुप से बच्ची शराव वनाकर उसकी विक्री की जा रही है। इससे गांव के तमाम नवयुवक नशे की चपेट में आकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शिकायत के वावजूद सदर कोतवाली पुलिस उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक से इस पर हस्तक्षेप करने की मांग किया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!