October 11, 2026 9:52 am

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान सजौर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र शिवजी मौर्या निवासी मोकरम थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 290/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!