October 11, 2026 9:52 am

आटो मैजिक से रोड को किया जा रहा जाम विद्यालय के बच्चों घंटो जाम में रहते है परेशान

(अरविंद गुप्ता)

रामगढ सोनभद्र पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ कस्बे में पटना तिराहा,व्लाक चतरा पर जाने वाली मार्ग, रामगढ कस्बे में सवारी लेकर आटो ,मैजिक रोड पर ही लगा करके सवारी लेने के लिए रोड पर ही जाम लगा देरहे है पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोड से गुजरने वाली सरकारी एंबुलेंस, स्कूल बस जाम मे फसी रहती है जब विद्यालय के बच्चो की छुट्टी होती है उस समय घंटो कडी धुप में तडपते रहते हैं ऑटो चालकों की मनमानी इतनी है कि रोड पर जाम लगाकर ऑटो से नदारत हो जा रहे हैं ऑटो मैजिक के वजह से आए दिन एक्सीडेंट होता रहता है ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी के बाद भी ऑटो चालकों के मनमानी से परेशान हैं पीके ड्यूटी सिपाही शासन प्रशासन द्वारा इन लोगों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ब्लाक रोड पर आटो खड़ा करके आटो ड्राइवर गायब हो जाते हैं जिससे आने जाने वाली गाड़ियों को जाम में फंसना पड़ता है पटना तिराहे पर कई आटो रोड पर ही खड़ा करके जाम लगा दिया जा रहा है जाम से निजात पाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आटो को तत्काल यहां से हटाया जाए जिससे एम्बुलेंस स्कूल बस स्कूल के छात्र,छात्राएं व पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी ना हो

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!