October 10, 2026 10:08 am

नहाते वक़्त नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

(विंढमगंज) सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरखड़ गांव में एक आठ वर्षीय बालक की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनीष कुमार पुत्र राजकुमार जो कनहर नदी में स्नान करने गया था।नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना विंढमगंज पुलिस को दी।
थाना प्रभारी विंढमगंज श्यामबिहारी ने बताया कि राजकुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम बैरखड़ ने सूचना दिया कि मेरा लड़का मनीष कुमार उम्र करीब 8 वर्ष अपने गांव के सामने कनहर नदी में नहाते समय करीब 1:00 बजे दिन में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई है।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!