October 11, 2026 11:21 am

मानक व लिखित शर्तों के विपरीत कर रहे खनन कर्ता कार्य,मजदूर बेवस

(P9 भारत न्यूज़) की खास रिपोर्ट

सोनभद्र- ओबरा/ स्थानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन में माफियाओं ने तो मानक को ताक पर रखकर शासन के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दी है। जो स्वयं के लिखित शर्तो के भी विपरीत है।
बिल्लीमारकुंडी स्थित खनन क्षेत्रों में खनन कर्ता कृष्णा माइनिंग वर्क्स बिल्ली मारकुंडी रकवा 8.79एकड़ व गंगा स्टोन रकवा 8.000 एकड़ में मानक को ताख पर रख कर धड़ल्ले से खनन कार्य बेरोक टोक जिलाधिकारी के संज्ञान में जारी है। जबकि ऐसी स्थिति खनन क्षेत्रो किंक भी नही थी। जिलाप्रशासन के संज्ञान में चलने के कारण ना ही खनन विभाग संज्ञान लेता है। और ना ही कोई तहसील स्तर के अधिकारी। मजदूरों का मौत , मजदूरों की मजबूरी मायने निहि रखती। खनन कार्य मानक के बिपरीत होने से अक्सर खनन क्षेत्रों में अप्रिय घटनाएं घटती रहती है। जिसके सम्बंध में नियमानुसार जिलाधिकारी व आला अधिकारी को अवगत कराना है परन्तु किसी मौत की सूचना की चर्चा क्षेत्र में होने के बाद अफरातफरी में पीड़ित परिजनों को पैसे की लालच में फसा दिया जाता है। मजबूर मजदूर आखिर कहां जाय। जबकि खनन स्वामियों द्वारा मजदूरों के हित मे भी बकोइ कार्य नही किया जाता। जिन नियमों का पालन करना आवश्यक है उन्ही की कीमत मजदूरों के मौत के साथ करना आम बात बन गया है।
ऐसी ही खनन में बिल्ली मारकुंडी के गंगा स्टोन की है जहाँ पहले से बिल्ली मारकुंडी के टोला गजराजनगर के निवासियों के नाम था। जिसका कानूनी अड़चने डालने के बाद उसे खारिज करा कर ग्राम सभा मे तब्दील करा दिया गया। और जिला प्रशासन के संज्ञान में डाल खनन को अवैध तरीके से संचालन जारी रहा। जब कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध खनन नियमविरुद्ध है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!