October 11, 2026 11:22 am

बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की भोर में हुए हादसे के बाद लंबा जाम लगा

रेणुकूट- सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की भोर में हुए हादसे के बाद लंबा जाम लग गया, जाम की वजह से हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई, जाम लगा होने की वजह से वह अपने काम पर नहीं जा सके और बीच रास्ते से उन्हें वापस होना पड़ा। बुधवार की देर शाम एक हाईवा कोयला लेकर रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी इस दौरान रनटोला गांव के समीप आर वाई सिंह पुलिया के पहले ही वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना स्थल के बगल में ही गुरुवार की भोर में लगभग 5 बजे एक दूसरा ट्रेलर सरिया लेकर बोकारो से सिंगरौली जा रहा था ट्रक चालक अटल यादव निवासी आजमगढ़ ने बताया कि उसका ब्रेक फेल होने की वजह से इस स्थान पर वह बैक होकर उसका वाहन आड़े-तिरछे हो गया। दुर्घटना स्थल पर कम जगह होने के कारण छोटे वाहन धीरे-धीरे आगे निकल रहे थे किंतु बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे थे वही एक और छोटी ट्रक भी आकर फस गई जिससे हजारों श्रमिकों की ड्यूटी छूट गई।

इस दौरान पहुंचे रेणुकूट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने क्रेन की सहायता से पहले फंसी हुई छोटी ट्रक को निकाला जिससे छोटे वाहनों और मिनी बसों के आने-जाने का रास्ता खुल गया। इस दौरान पुलिस अन्य दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी हटाने के प्रयास में लगी रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!