October 11, 2026 11:22 am

नम्बर टेकर दबंगो द्वारा हो रहा चालक की पिटाई, और पीड़ित लगा रहा न्याय की गुहार, पुलिस प्रशासन है मौन

सोनभद्र- सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली चौराहा के पास रमेश पुत्र जिउत थाना रायपुर सोनभद्र को दबंगो द्वारा बीते शनिवार को दोपहर के समय चतुर्वेदी पेट्रोल पंप पर मारपीट करके पीड़ित के जेब से पैसा छीन लिया गया। पीड़ित का कहना है कि नरेंद्र पांडेय व पंकज पांडेय पुत्रगण राजाराम, विपिन पुत्र अज्ञात द्वारा ऑटो वालो से वसूली करते है। घटना दिनाक 30/03/2024 को पीड़ित को बेरहमी से मारते पिटते हुए जेब से पैसा छीन लिया गया और गन्दी-गन्दी गालिया व जातिसूचक शब्दो से अपमानित भी किया गया। पीड़िता के साथ यह दूसरी बार घटना हुई है। बीते 21/2/2024 कस्बा इंचार्ज से शिकायत करने पर भी पुलिस प्रशासन मौन है। पीड़ित द्वारा सदर थाना के साथ साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई फिर भी नही मिला न्याय, पीड़ित को पुलिसअधीक्षक से मिलने नही दिया गया बाहर से ही पीड़ित को वापस कर दिया गया। तब पीड़ित द्वारा पुलिस अधिक्षक को रजिस्टर्ड डाक द्वारा शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया गया।

oplus_34

अब सवाल यह उठता है कि पीड़ित को पुलिसअधीक्षक से क्यो नही मिलने दिया जाता है?
किसके सह पर जिले मे नम्बर टेकरो द्वारा अवैध वसूली किया जा रहा है?
क्या स्थानीय पुलिस व नम्बर टेकरो के मिलीभगत से अवैध वसूली करके अपनी अपनी जेब को गरम किया जा रहा है?
देखना अब यह है कि इस प्रकरण में जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा कौन सा कदम उठाया जायेगा?
क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा?

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!