October 11, 2026 11:22 am

पकरी गांव में महाराष्ट्र कमाने के लिए गए युवक का घर पहुँचा शव, परिजनों में मचा कोहराम

राकेश गुप्ता (संवाददाता)

सोनभद्र- महाराष्ट्र कमाने के लिए गए विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसका शव पकरी गांव में पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय आनन्द कुमार पुत्र दुर्जन राम निवासी पकरी, बिगत दिनों महाराष्ट्र के पुणे काम करने के लिए निकला था। पुणे पहुँचने पर अचानक आनन्द की तबियत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सहयोगियों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। धीरे धीरे तबियत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मंगलवार की अलसुबह युवक का शव गांव पहुँचते की परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।इस मामले में ग्राम प्रधान पकरी ज्वाला प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक के घर में पत्नी के अलावा तीन लड़की व दो लड़के है। मृतक ही घर का कमाऊ लड़का था, उसके मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!