October 11, 2026 11:22 am

वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप मनी डा. हेडगेवार की जयंती

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं सेवकों ने प्रभु श्री राम, भारत माता व डा. हेडगेवार की प्रतिमा का पुष्प अर्पित करके किया। वाद संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार को आद्य सरसंघ चालक प्रणाम किया। जिला कार्यवाह वृजेश सिंह ने कहा कि आद्य सरसंघ चालक प्रणाम करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक प्रतिवर्ष इंतजार करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को ‘वर्ष प्रतिपदा’ उत्सव के रूप में मनाता है। इसी दिन संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाव से उनका जन्म 1 अप्रैल, 1889 को हुआ था पर संघ भारतीय पंचांग के हिसाव से चलता है और उसके अनुसार डा. हेडगेवार का जन्म वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था। वर्ष प्रतिपदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का का पहला उत्सव है। जब जब देश व संस्कृति पर आक्रमण हुआ, तब तव महापुरुपों ने संगठन की रचना किया। इस मौके पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नगर संघ चालक सुरेश केसरी, जिला कार्यवाह वृजेश सिंह, देवदत्त, अवध, पंकज पांडेय, धनंजय, राम लगन, महेश शुक्ला, वृजानंद, नीरज सिंह, तारकेश्वर, आशुतोष, आशुतोष, भूपेश चौवे, अरुण प्रताप सिंह, शशांक शेखर कात्यायन, डा गोपाल सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी. राज नारायण तिवारी, बलराम सोनी. सत्यम आदि मौजद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!