October 11, 2026 9:50 am

तपस्थली सिहावल में विराट रुद्रमहायज्ञ शुरू

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को सिहावल तपस्थली में कलश स्थापना के साथ विराट रुद्रमहायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के संरक्षक डा. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने वताया कि संत रामनिवास शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित महायज्ञ 9 से 17 अप्रैल तक चलेगा। यज्ञ प्रतिदिन प्रथम प्रहर में होगा, जबकि द्वितीय प्रहर में 3 से 6 बजे तक श्रीम‌द्भागवत कथा व शाम 7 से 11 बजे रात तक नवरात्र भर रासलीला का मंचन होगा। वताया कि महायज्ञ के दौरान नौ दिनों तक जड़ी-बूटी से हवन होगा। वताया कि नवरात्र के अंतिम दिन निर्धन कन्याओं की शादी करायी जाएगी। इस मौके पर रामनिवास शुक्ला, रेवती तिवारी, मोहन तिवारी, वेदांती चौवे, अमरनाथ पटेल, विकास चौवे, युगल किशोर झा, उदित लाल अग्रहरि, लवकुश कुमार, राजेश कुमार, यादवेंद्र शुक्ला, परशुराम शुक्ला, मुन्नर यादव, राजनारायण पाल, मुन्ना भंडारी, तौलन पाल, शिवनारायण पाल आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!