October 11, 2026 11:22 am

स्थापना दिवस पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को वितरित किया फल

संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मंगलवार को 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संयुक्त जिला चिकित्साल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल जाना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेक सिंह पटेल ने कहा कि देश की सर्वश्रेष्ठ छात्र संगठन एनएसयूआई है, जो छात्रहित के लिए सदैव तत्पर रहती है। बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा एनएसयूआई की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को की गई थी। संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में छात्रों के एकता, अखंडता व बेहतर शिक्षा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनवरत कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव आशीष कश्यप, राहुल जायसवाल, रितेश, सुमित आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!