October 11, 2026 11:52 am

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न ,अध्यक्ष बने विष्णु कांत तिवारी, सचिव राजेंद्र प्रसाद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल।

राकेश गुप्ता (संवाददाता)

दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को हुए सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी की ताजपोशी हुई।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 49 मतों से पराजित कर, जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद ने अनूप श्रीवास्तव को 41 मतों से शिकस्त दिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल ने अरविंद कुमार को 39 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

इल्डर कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्रा के देखरेख में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करायी गयी।कुल तीन पद के लिए 129 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 122 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जबकि एक मत टेंडर भी पड़ा। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विष्णुकांत तिवारी को 74 मत,निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 25 मत एवं प्रदीप श्रीवास्तव को 22 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद को 81 मत एवं प्रतिद्वंद्वी अनूप श्रीवास्तव को मात्र 40 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल को 80 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार को मात्र 41 मत मिले। जबकि अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर एक-एक मत अवैध घोषित किये गये।
इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल एवं सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद को विजयी घोषित किया।चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, गर्वर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद हेतु नागेंद्र नाथ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु पंकज कुमार, गर्वनिंग काउन्सिल राकेश कुमार, आदर्श कुमार, भीम कुमार तथा अभिनय कुमार का नाम शामिल है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी सदस्य रामनरेश, जवाहर लाल उर्फ पिंटू,मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी कुमुद शेखर सिंह,चौकी इंचार्ज रामअवध यादव,काशी सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!