October 11, 2026 11:52 am

थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-58/2024 धारा 307 भादवि में 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

सोनभद्र- दिनांक 07.04.2024 को वादिनी हनि विश्वकर्मा पत्नी सोनू जायसवाल निवासी गजराज नगर थाना ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर सूचना दी कि उनके पति सोनू जायसवाल द्वारा उनके गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया है । उक्त सूचना के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-58/2024 धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना ओबरा पुलिस द्वारा दिनांक 07.04.2024 को समय रात्रि 22.20 बजे अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र स्व0 रामचन्द्र जायसवाल निवासी गुरमुरा थाना चोपन उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही की गयी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!