संगम पांडे रॉबर्ट्सगंज (संवाददाता)
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा मधुपुर निवासी एक महिला का वृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के वाद पूजा उम्र
28 वर्ष पत्नी स्व. सुनील के शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मधुपुर निवासी पूजा उम्र 28 वर्ष का संदिग्ध हाल में उसके ही घर में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। वहीं इस घटना से करीव एक वर्ष पूर्व कूएं में गिरने से मृतका पूजा के पति सुनील की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का वारीकी से जायजा लेने के वाद जांच शुरू कर दी है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 217









