October 10, 2026 6:42 am

सोनभद्र पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा अवैध तरीके से बिना परमिट के गिट्टी (डोलो स्टोन) लोड़ कर परिवहन करने वालो 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गिट्टी लदी 01 अदद टीपर को किया सीज 

सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के संवेदनशीलता के द्दष्टिगत व अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03.04.2024 को सोनभद्र पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बिना परमिट/परिवहन के डोलो स्टोन गिट्टी लोड़ कर परिवहन किये जाने की सूचना पर हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक अदद टीपर वाहन सं0 UP 64 CT 0043 पर बिना परमिट/परिवहन के डोलो स्टोन गिट्टी लोड़ टीपर पकडा गया, पकडे गये वाहन UP 64 CT 0043 का चालक अजय कुमार गोड़ पुत्र महाबीर सिंह निवासी तेलगुडवा, थाना चोपन तथा वाहन स्वामी आशीष कुमार यादव पुत्र मन्नी यादव निवासी चैना टोला, पनारी, थाना चोपन को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0 16/2024 धारा 379, 411, 34 भादवि व 3(1),58, 72(6) उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमवाली 2021, 4/21 खान व खनिज अधिनीयम 1957 व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी तथा अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है ।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार वाहन स्वामी द्वारा बताया कि मैं अपने ड्राइवर के साथ मिलकर अधिक लाभ के उद्देश्य से डाला में स्थित क्रेशर प्लान्ट लक्ष्मी स्टोन प्रोडक्टस के मालिक राजन वैश्य निवासी ओबरा के मिलीभगत से बिना कागज/परमिट के गिट्टी लोड कराकर बेच लाभ कमाते है । इससे पहले भी हमलोग कई बार बिना परमिट के गिट्टी ले जाकर अधिक दामों मे बेचकर लाभ कमाया है ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!