सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा ग्राम सिल्थरी से 01 नफर अभियुक्त शेर मोहम्मद उर्फ शेरु पुत्र मुन्ना शाह निवासी सिल्थरी, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 26 वर्ष के कब्जे से एक अदद झोले में 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 241/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 115









