October 10, 2026 6:42 am

प्रिंस दुबे का आश्रम पद्धति विद्यालय में हुआ चयन, शिक्षकों ने दी बधाई

सोनभद्र- घोरावल। स्थानीय क्षेत्र के रेही ग्राम के निवासी प्रिंस दुबे ने आवासीय जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति विद्यालय) में कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। प्रिंस दुबे ने कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय रेही से की। प्रिंस के सफलता पर प्राथमिक विद्यालय रेही के शिक्षकों ने मिठाई खिला उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। प्रिंस के पिता संतकुमार दुबे एवं माता मनीषा दुबे हैं।

बता दें कि शासन द्वारा बच्चों के बहुमुखी विकास हेतु इण्टर तक आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना की गई है जिसमें बच्चों के पठन – पाठन के साथ रहने व खाने की आवासीय सुविधा निशुल्क दी जाती है। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 360 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमे सिर्फ दस बच्चों को सफलता मिली।
प्रिंस दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं गुरुजनों को देते हुए बताया कि उनका जीवन में लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है। प्रिंस की सफलता पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों ने बधाई दी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!